स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लड़कियां और 2 लड़कें गिरफ्तार(video)

1/9/2018 5:30:32 PM

गुरुग्राम (सतीश राघव): देश में स्पा की आड़ में चल रहे देहव्यापार का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। गत रात पुलिस ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर पांच इलाके में चल रहे 3 डेज स्पा पर छापेमारी कर 6 लड़कियों और 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक डिकोय कस्टमर की मदद से इस धंधे का भंडाफो़ड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल एक्ट 1,2,3,4,5,6,7,के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

स्पा सेंटर में चलाया जा रहा था धंधा
जानकारी के मुताबिक पुलिस को ये खबर मिली थी कि साइबरसिटी गुरुग्राम के 3 डेज स्पा की आड़ में देहव्यापार के धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। स्पा के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि स्पा में दिन भर बहुत से युवक आते जाते रहते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक नकली कस्टमर को स्पा में भेजकर इस धंधे का भंडाफोड़ किया है। 

छापेमारी के दौरान मिली ये चीजें
पुलिस के द्वारा मारी गई छापेमारी में स्पा से 6 लड़कियों और दो लड़को को गिरफ्तार किया गया। इसी दौरान पुलिस को स्पा सेंटर से कंडोम जैसी आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस पार्लर में मसाज के नाम पर लंबे समय से धंधा किया जा रहा था लेकिन पुलिस को इसकी कानों कान खबर तक नहीं हुई।

पहले भी देहव्यापार के मामले आ चुके हैं सामने
देह व्यापार का ये कोई पहला वाक्या नहीं है इससे पहले भी पुलिस सुशांत लोक , डीएलएफ फेस 1, सनसिटी सेक्टर 29  और एमजीरोड पर चल रहे देहव्यापार के धंधे का खुलासा कर चुकी है। पुलिस ने इसमें कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।इसके बावजूद भी स्पा सेंटर में चल रहे देहव्यापार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।