स्पा की आड़ में चल रहे धंधे का भंडाफोड़, 8 लड़कियां व 1 मैनेजर गिरफ्तार

6/29/2017 3:38:02 PM

गुरुग्राम(राशी मनचंदा):गुरुग्राम पुलिस ने एम.जी. रोड पर स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की 3 टीमों ने अलग-अलग ठिकानों पर रेड कर इस गौरखधंधे में लिप्त 8 लड़कियों अौर एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी के अनुसार गुरुग्राम पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि एम.जी. रोड पर एम.जी. मेट्रोपोलिटन, ग्रेंड मॉल और मेगा मॉल में अलग-अलग स्पा में देह व्यापार किया जा रहा है। पुलिस ने तीन टीमों को गठित किया, जिसमें बेनेलो स्पा, रैलेक्स स्पा और द ग्रेंड स्पा में रेड की गई और वहां से 8 लडकियों को आपत्ति जनक स्थिति और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। उसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

गुरुग्राम पुलिस ने इससे पहले भी कई बार स्पा औऱ मसाज सेंटरों पर नकेल कसने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है। लेकिन इसके बाद भी ये धंधा खूब फल फूल रहा है। पुलिस की सख्ताई के बाद भी मसाज सेंटर और स्पा की आड में देह व्यापार चला रहे हैं।