मारपीट करने का 4 आरोपियों पर केस दर्ज

2/20/2017 11:14:54 PM

शाहाबाद मारकंडा (अरुण):राहुल अरोड़ा ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने दोस्त सूरज व दीपक आनंद के साथ सैर कर रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ गोपी विहार में संजू के घर अपना मोबाइल फोन लेने गया जोकि उसने काफी दिनों से लिया हुआ था। जब उसने संजू को आवाज लगाई तो बाहर आकर संजू व उसके पिता गाली-गलौच करने लगे। 
करीब 7.30 बजे संजू, राजेंद्र, राजीव व कांडा डंडों से लैस होकर आए और उन तीनों पर हमला कर दिया। 
शोर सुनकर मोहल्लावासी पहुंचे जिसे देखकर हमलावर भाग गए और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में राहुल व सूरज को गम्भीर चोटें आई हैं। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एल.एन.जे.पी. अस्पताल कुरुक्षेत्र तथा वहां से आदेश अस्पताल मोहड़ी ले जाया गया। पुलिस ने राजीव, राजेंद्र, कांडा व संजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।