शहीद उधम सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का समापन,शाहाबाद की टीम ने दर्ज की जीत

5/7/2017 1:41:38 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):हॉकी का गढ़ कहे जाने वाले कुरुक्षेत्र जिला के कस्बा शाहाबाद में एस्टोटर्फ ग्राउंड में शहीद उधम सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आज समापन हुआ। 3 दिन चले इस समारोह के समापन में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे। 

जहां राजकुमार सैनी ने कहा कि आज के समय हॉकी, फ़ुटबाल और कबड्डी देश को चमकाने के जोहर खेल हैं मगर आज सबसे ज्यदा महत्व इन खेलों की जगह क्रिकेट को दिया जाता है। हॉकी, फ़ुटबाल और कबड्डी में खिलाड़ियों की फुर्ती का इम्तिहान होता है। 

उन्होंने कहा कि हॉकी के नाम पर शाहाबाद का पूरे वर्ल्ड में नाम है। ऐसे खेल आयोजन खिलाड़ियों का हौसले बढ़ाने के लिए बहुत सहायक होते हैं। 

कर्ण सिंह तूर महासचिव मार्केण्डश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी ने बताया कि 3 दिन चलने वाले हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा-पंजाब राज्यों से 11 टीमों ने भाग लिया।- आज समापन में कुरुक्षेत्र (साईं अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) और शाहाबाद के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें शाहाबाद की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की।