शहीद उधम सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट का आगाज, 11 टीमों में होगी कड़ी टक्कर

5/4/2017 3:43:37 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):हॉकी का गढ़ कहे जाने कुरुक्षेत्र जिला के कस्बा शाहाबाद में एस्टोटर्फ ग्राउंड में शहीद उधम सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें देश और प्रदेश की विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट को अमर शहीद उधम सिंह के नाम से आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में सूबे के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की और उन्होंने इसका शुभारंभ किया। 3 तक दिन चलने वाले इस कार्यक्रम के समापन समारोह में भाजपा सांसद राजकुमार सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बहुत सहायक होते हैं और इनका आयोजन बहुत जरुरी है।

कर्ण सिंह तूर महासचिव मार्कण्डेश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी ने बताया कि 3 दिन चलने वाले हॉकी प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब राज्यों से लड़कों की 11 टीमें भाग लें रही हैं। 

आज पहला मैच कुरुक्षेत्र-भिवानी के बीच हुआ। जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर ली। आज टोटल 4 मैच होंगे। प्रदेश के राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने भी खेल मैदान में हॉकी खेली।