शक्ति रानी शर्मा बनी अंबाला की मेयर, 8084 वोट से हरियाणा जन चेतना पार्टी की जीत

12/30/2020 1:25:32 PM

अंबाला(अमन): अंबाला में मेयर पद की सीट पर सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस को पछाड़ कर हरियाणा जन चेतना पार्टी की उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा ने जीत हासिल की है। शक्ति रानी शर्मा ने 8084 वोट से जीत हासिल करने के बाद अब अंबाला में उनके कार्यकर्ताओं ने जश्न की तैयारी कर ली है।

काउंटिंग सेंटर में पहुंचे शक्ति रानी शर्मा के पति पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने बताया कि यह उनके कार्यकर्ताओं और अंबाला की जनता की जीत है, वहीँ अंबाला में बीजेपी की हार को लेकर भी विनोद शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। 


अंबाला नगर परिषद के विजेताओं की सूची

  • वार्ड 1 हरियाणा जन चेतना पार्टी - जसबीर सिंह जीते
  • वार्ड 2 हरियाणा जन चेतना पार्टी - फकीर चन्द -जीते
  • वार्ड 3 भाजपा - मनीष आनन्द - जीते
  • वार्ड 4 हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट - टोनी चौधरी  जीते
  • वार्ड 5 कांग्रेस - राजेश मेहता  जीते
  • वार्ड 6 भाजपा - अर्चना छिब्बर जीते
  • वार्ड 7 भाजपा - मोनीका मल जीते
  • वार्ड 8 भाजपा - मीना ढींगरा जीते
  • वार्ड 9 कांग्रेस - मेघा गोयल जीते
  • वार्ड 10 कांग्रेस - मिथुन वर्मा  जीते

Isha