Breaking: शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा चक्र तोड़ने की कोशिश, किसानों ने सीमेंट के बैरिकेड्स किए किनारे

2/13/2024 2:58:54 PM

हरियाणा डेस्क : किसानों के दिल्ली कूच को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अंबाला शंभू बॉर्डर के हालात बिगड़ते नजर आ रहे है। किसानों ने सुरक्षा चक्र को तोड़ने की कोशिश की। किसानों ने पत्थर के बैरिकेड को किनारे कर दिया है। इससे पहले शंभू बॉर्डर पर किसानों पर पुलिस प्रशासन द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। 

 

बताया जा रहा है कि किसान पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए बड़े-बड़े पत्थरों को खिलौनों की तरह उठाकर फैंक रहे हैं। किसानों का कहना है कि कोई भी बैरिकेडिंग उन्हें दिल्ली जाने से नहीं रोक सकती। 



 

हरियाणा-पंजाब और दिल्ली के बॉर्डर सील

आंदोलन को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। हरियाणा के 7 और राजस्थान के 3 जिलों में इंटरनेट बंद है। 15 जिलों में धारा 144 लागू है। हरियाणा और दिल्ली की सिंघु-टीकरी बॉर्डर, यूपी से जुड़ा गाजीपुर बॉर्डर सील हैं। दिल्ली में भी कड़ी बैरिकेडिंग है। यहां एक महीने के लिए धारा 144 भी लागू कर दी गई है। भीड़ जुटने और ट्रैक्टर्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है।



गौरतलब है कि चंडीगढ़ में बीती रात किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच साढ़े 5 घंटे मीटिंग चली। इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी पर सहमति नहीं बन पाई थी।


(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Content Writer

Manisha rana