शर्मनाक हरकतः दादी से पोते ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

10/16/2019 1:09:51 PM

गोहाना (अरोड़ा) : बरोदा थाना के अंतर्गत एक गांव में एक व्यक्ति द्वारा रिश्ते में अपनी दादी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसका पति रोहतक के पी.जी.आई. में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करते हैं। 

गांव से बाहर उनका मकान है जिसमें वह अकेली रहती है। शाम को आरोपी उनके घर में घुसा और उसके साथ छेडख़ानी की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने इस मामले में बरोदा पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Isha