मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री के बाद महिला अपराध में हुई अधिक बढ़ोत्तरी: शारदा राठौर(VIDEO)

7/23/2018 8:40:26 PM

चंडीगढ़ (धरणी): अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व पूर्व सीपीएस शारदा राठौर ने कहा कि जब से मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने हैं तब से महिला अपराध में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है, मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। पूर्व सीपीएस शारदा राठौर ने पंजाब केसरी से खास बातचीत में हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोरनी गैंगरेप के मामले में खट्टर सरकार पर तल्ख टिप्पणी की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जब से मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद संभाला है, तब से महिला अपराध में बहुत बढ़ोत्तरी हुई है। हर जिले में कोई न कोई अपराध हो रहे हैं। महिलाओं- बच्चियों के साथ कुछ मामलों में बीजेपी नेता के बच्चे भी शामिल रहे हैं। बहुत चिन्ता का विषय  है कि हरियाणा की लड़कियों ने पूरे विश्व में अलग अलग क्षेत्र में खेल शिक्षा आदि में अपनी योग्यता का लोहा मनवाया हैं, इसी प्रदेश की लड़कियां अगर सुरक्षित ना हो बड़े शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए।

वहीं मोरनी गैंगरेप मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित को यह अंदेशा है कि इस मामले की जांच पंचकूला पुलिस सही नहीं करेगी तो मैं मांग करती हूं कि उसे न्याय मिले और उसका केश शिफ्ट करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा महिलाओं के खिलाफ मामलो में जो रैकेट्स चल रहे हैं उनकी जांच होनी चाहिए। उसमें पुलिस की संलिप्तता की जांच होनी चाहिए।

उन्होंनें हरियाणा पुलिस को घेरे में लेते हुए कि हरियाणा पुलिस महिला अपराध रोकने में नाकाम रही है। इन मामलों में मुकदमा दर्ज होता ही नहीं है। यदा कदा किसी मामले में कार्रवाई होती भी है तो उसको ऐसा लटकाया जाता है, पीड़ित महिलाएं घर बैठने और आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाती है। इस मामले में हरियाणा पुलिस और हरियाणा सरकार विफल हो चुकी है।

Shivam