प्रशासन ने मीट बेचने वालों पर कसा शिंकजा, 15 दुकानों को हटाकर किया बंद

12/13/2019 2:00:44 PM

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मीट बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। नगर परिषद सीमा में न.प. और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर वीरवार को देर सायं करीब 15 मीट की दुकानों को हटवाया है। पिछले काफी समय से न.प. के अधिकारियों को शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई।

न.प. के अधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से यह विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत जिन लोगों ने अवैध रूप से परिषद की सीमा में मीट की दुकानें बनाई हुई थीं। उन दुकानों को हटवा दिया गया है तथा बंद करवा दिया गया है। न.प. के कार्यकारी अधिकारी बी.एन. भारती ने बताया कि काफी समय से लोगों की शिकायतें मिल रही थी कि अवैध रूप से मीट की दुकानें खोली गई है और नियमों के विपरित मीट बेचा जा रहा था। इस शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इस मौके पर नप सचिव के.एल. बटला, थर्ड गेट चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।

Isha