शीशपाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी NDA की सरकार

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 02:37 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कालांवाली से कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में बहुत मेहनत की है। जिसके बाद कांग्रेस ने 5 सीट पर जीत हासिल की। वहीं शीशपाल केहरवाला ने दावा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। वहीं शीशपाल ने केंद्र में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि NDA की सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी और जनता के मूड को देखते हुए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू NDA को छोड़कर इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे।

शीशपाल ने कहा कि जिस तरह से देश की जनता ने अपना मैंडेट दिया है उसे साफ है कि 10 साल की भारतीय जनता पार्टी की सरकार से और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी लोग खुश नहीं थे। वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी ने देश में माहौल बनाया लेकिन जनता ने उसे नकारते हुए भारतीय जनता पार्टी को बहुमत से भी दूर रखा। वहीं शीशपाल केहरवाला ने कहा कि हरियाणा के लोग भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार से नाखुश हैं।

शीशपाल ने कहा कि 2019 में लोकसभा की 10 सीट जीतने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में केवल 40 सीट पर ही सिमट कर रह गई थी। उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता कांग्रेस के साथ है और हरियाणा में भी आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता पार्टी ने राम मंदिर को मुद्दा बनाया, लेकिन उसके बावजूद भी अयोध्या की जनता ने उन्हें नकारने का काम किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static