शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने आकांश ढुल को शिवालिक गौरव अवार्ड से किया सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 05:20 PM (IST)

पंचकूला/चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 के परिणाम में पंचकूला के आकांश ढुल पूरे भारत में तीसरे स्थान पर रहे उनकी इसी महान उपलब्धि को देखते हुए शिवालिक विकास मंच प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने उनके निवास स्थान पर जाकर आकांश ढुल को शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित किया। 
 
इस अवसर पर विजय बंसल के साथ बलबीर सिंह, गुरुप्यारा डोड, राजकुमार सैनी जिला प्रधान, प्रमोद जिंदल, सज्जन जिंदल, बीडी मित्तल, अमन आदि अन्य लोग भी थे।

विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि अपनी कड़ी मेहनत और लगन के साथ आकांश ढुल जिला पंचकूला की शान और युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि आकांश ने न केवल शहर जिला पंचकूला बल्कि देशभर में हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ढुल ने साबित कर दिया है की कड़ी मेहनत लगन से किसी भी ऊँचे मुकाम पर पहुंचा जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के सभी युवाओं को प्रेरणा लेकर इसी प्रकार से मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।

 गौरतलब है की आकांश ढुल ने वर्ष 2018 में 12वीं पास करने के बाद ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी। वह लंबे समय तक लगातार नहीं पढता था बल्कि एक सवा घंटे पढ़ना और उतना ही पढ़ता था जितना उसे ठीक से समझ में आ जाए। उनके पिता कृष्ण ढुल एक नेता और व्यवसायी हैं, उनकी माता निर्मल ढुल स्कूल में प्रिंसिपल है।

 उल्लेखनीय है कि शिवालिक विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट समय-समय पर शिवालिक क्षेत्र के कई खिलाड़ियों, युवाओं और विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को शिवालिक गौरव अवार्ड से सम्मानित कर चुके हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static