हिसार की शिवांगी और रोहताश ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी को किया फतह, फहराया तिरंगा

9/6/2018 11:40:24 AM

हिसार(पंकेस): माऊंट एवरेस्ट और किलिमंजारों को फतह करने के बाद शिवांगी पाठक व रोहताश खिलेरी ने अब यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी एल्बु्रस पर भी जीत हासिल कर ली है। 4 सितम्बर को दोनों ने एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया। शिवांगी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी माता आरती पाठक ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उनकी बेटी शिवांगी पाठक और रोहतास खिलेरी दोनों ने आज यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एल्ब्रुस को फतह कर लिया है यह उनकी विजय का तीसरा कदम है।

दोनों ने 2 सितंबर को 5642 मीटर ऊंचाई पर बने बेस कैंप से एल्ब्रुस की चढ़ाई के लिए शुरुआत की। जब वे 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर पहुंची तो तूफान आ गया। शिवांगी के अनुसार तूफान जब आगे बढ़ना मुश्किल हुआ तो हमें कैंप में लौटना पड़ा। अगले दिन 3 सितंबर को फिर सफर शुरू किया। 4 सितंबर की सुबह 4 बजे एल्ब्रुस पर तिरंगा फहरा दिया। जब ये दोनों शिखर पर पहुंची तो पारा माइनस 20 डिग्री था। हिसार की ग्लोबल स्पेश निवासी शिवांगी पाठक की मां आरती ने बताया कि बेटी प्रतिदिन मेडिटेशन करती है। इसी से उसकी इच्छाशक्ति मजबूत हुई। वही, दूसरा विजेता रोहताश मल्लापुर गांव का रहने वाला है। उसका कहना है कि वे प्रतिदिन योगा व सूर्य नमस्कार करता हूं, जिसके चलते ही मेरी एनर्जी इतनी बढ़ी है। 

मई से सितंबर कर 3 पर्वत फतह: 
16 मई: शिवांगी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह की। 
23 जुलाई: द. अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह किया। 
4 सितंबर: यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत शृंखला माउंट एल्ब्रुस का शिखर छुआ। 

Deepak Paul