हांसी: जूता फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 3 मजदूर जिंदा जले (Pics)

1/22/2017 11:56:32 AM

हांसी:हरियाणा में हांसी गांव के कृष्णा कॉलोनी में एक जूता फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। दुख की बात तो यह है कि फैक्ट्री के अंदर सो रहे 3 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। आपको बता दें कि तीनों मजदूर आगरा के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्ची ने फैक्ट्री से धुआं उठते देखा तो उसने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद पूरी कॉलोनी को पता चल गया और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी गई।  कुछ ही मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फैक्ट्री के दरवाजे पर अंदर से ताला लगाया गया था। फैक्ट्री के अंदर 3 मजदूर विजय (52), राजा (28) और बबलू (30) सो रहे थे। फैक्ट्री की दीवार तोड़कर अंदर जाने का रास्ता बनाया गया और गेट का ताला तोड़ा गया। गेट के बास एक मजदूर का शव मिला जबकि अन्य एक अन्य का शव भी अंदर ही मिला। तीसरे मजदूर का शव अभी तक नहीं मिला है। पुलिस अभी तलाश कर रही है। 

मृतकों ने दरवाजा खोलने का किया था प्रयास
आग लगने के बाद तीनों ने बाहर निकलने की कोशिश जरूर की लेकिन वे ताला नहीं खोल पाए। दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने सुबह तक आग पर काबू पाया।