पुरानी रंजिश को लेकर दिनदहाडे चली गोलियां, 2 युवक घायल

12/3/2019 6:12:06 PM

हिसार(विनोद सैनी)- हिसार के सैनीयान मौहल्ला में दिन दहाड़े 3 युवक गोलिया चलाकर फरार हो गए जिसमें दो युवक गोली लगने से घायल हो गए।  घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

बताया जा रहा सुनील गुलशन घर के बाहर खड़ा थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और आते ही तीनों दोनों गोली मारकर फरार हो गए। घायल सुनील व गुलशन को उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

 आस पास के लोगों ने बताया कि हमलावरों ने चार गोलिया चलाई थी। पुलिस ने मौके से चार गोलियों को खोल भी बरामद करके छानबीन शुरु कर दी है।

 

Isha