कोर्ट में पेशी पर आए हत्यारोपी पर बाइक सवार ने मारी गोली, हालत गंभीर

7/10/2017 1:26:22 PM

जींद(सुनील मराठा):जींद में अदालत में पेशी पर आए हत्या के आरोपी को बाइर सवार ने गाली मारी। गोली के छर्रे लगने से दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार कोेर्ट परिसर में हत्या का आरोपी पुलिस सुरक्षा में बाहर आ रहा था। तभी उस पर बाइक सवार ने गोली मार दी। हिसार पुलिस हत्यारोपी को जींद अदालत में पेशी पर लेकर आई थी। हत्यारोपी पर 2 साल पहले जाींद के पटियाला चौक पर दादी पोत्र को गोली मारने के आरोप थे।