आपसी कहासुनी पर युवक ने खिलाड़ी पर चलाई गोली, हालत गंभीर

1/1/2018 3:23:17 PM

जीेंद(विजेंदर कुमार): जींद के गांगोली गांव में बीती शाम वालीबाल मैच के दौरान आपसी कहासुनी के बाद एक खिलाड़ी पर गांव के ही एक युवक ने गोली चला दी। गोली राजू नामक खिलाड़ी की बाजू में लगी। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रैफर किया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार खिलाड़ी खेल रहे थे। इसी दौरान सोनू नामक एक खिलाड़ी की दूसरे युवक के साथ कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद युवक अपने साथ हथियार लेकर खेल के मैदान में पहुंच गया अौर उसने वालीबाल खेल रहे सोनू को निशाना बनाते हुए उस पर फायर कर दिया। गोली सोनू की बाजू में लगी। इस तरह अचानक खेल के मैदान में गोली चलने से मैच देख रहे लोगों में दहशत फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सोनू को गंभीर हालत में जींद के सिविल अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। 

घायल युवक बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के आधार पर ही पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। बहरहाल खेल के दौरान मामूली कहासुनी में एक खिलाड़ी पर गोली चलाने से साफ हो गया है कि आज के युवाअों में धैर्य लगातार कम होता जा रहा है।