पति-पत्नी के विवाद में चली गोलियां, सदमे से ससुर की मौत

8/1/2022 10:45:39 AM

भिवानी: पति-पत्नी के मामूली विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने बीती रात गांव धनाना निवासी एक व्यक्ति के घर दनादन गोलियां चला दीं। यह सब देख सदमे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर 2 नामजद सहित 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गांव धनाना निवासी महेन्द्र ने पुलिस को बताया कि उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था जिसका समझौता भी हो गया था। उसके ससुराल पक्ष के लोग लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वह तथा उसके परिजन डर के मारे 3 दिन से खेतों में छुपे हुए थे। बीती रात उसका साला साला विनोद, साली का लड़का संदीप व 2 अन्य लोग 2 बाइकों पर उनके घर आए और फायरिंग शुरू कर दी जिससे उसके पिता भाल सिंह (62) की सदमे में मौत हो गई।  मुंढाल चौकी इंचार्ज एस.आई. निकेश ने बताया कि महेन्द्र के बयान पर गांव बलहंबा निवासी विनोद व गांव निनान निवासी संदीप सहित 4 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। 
  

Content Writer

Isha