क्या देश के टुकड़े-टुकड़े करने की छूट दी जानी चाहिए : खट्टर

4/6/2019 8:39:32 AM

हिसार(ब्यूरो): मोदी राज में चोर और गद्दार सब कांप रहे हैं। आज देश का बच्चा-बच्चा बोल रहा है कि मैं भी चौकीदार हूं। यह बात प्र्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने गांव कैमरी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि किसानों की सरसों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौकरियों में पारदर्शिता बरती गई।

बिना सिफारिश व लेन-देन के नौकरियां दी गई। यदि कहीं कोई कमी रह गई तो उसमें आगे सुधार कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांगे्रस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में देशद्रोह कानून को समाप्त करने का प्रावधान किया है। हम ऐसा किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे।
 

उन्होंने सवाल किया कि क्या देश के टुकड़े-टुकड़े करने की छूट दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सेना को बदनाम करने का षड्यंत्र करने वालों को कभी भी देश की जनता माफ नहीं करेगी।वहीं, वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में नैशनल हाईवे नम्बर 9 की तीन लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने में हम चूक गए थे, लेकिन इस बार ये तीनों सीटें भी जीत कर हम प्रधानमंत्री मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे। वित्तमंत्री कै. अभिमन्यु ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में भाजपा सरकार में एक भी भ्रष्टाचार व घोटाले का मामला सामने नहीं आया

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि हुई है। यह बात विपक्षी पार्टियों को हजम नहीं हो रही है। उनको तकलीफ है कि यदि दोबारा मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो उनके घपलों व घोटालों को उजागर करके ही दम लेंगे। रैली में इनैलो के वरिष्ठ नेता एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

kamal