29 जुलाई को होगा शाक्य महासम्मेलन, मुख्य अतिथि होंगे कृष्ण बेदी

7/24/2018 3:52:47 PM

फतेहाबाद( रमेश भट्ट): फतेहाबाद मे शाक्य समाज कोर कमेटी द्वारा शाक्य महासम्मेलन 29 जुलाई रविवार को स्थानीय नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए न्यू दीप होटल में एक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बात की जानकारी शाक्य समाज की ओर से प्रैस वार्ता करके दी गई। 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रधान बलवान शाक्य ने कहा कि प्रदेश में आज शाक्य समाज की अनदेखी की जा रही है, जिसके कारण समाज पिछड़ता जा रहा है। समाज को शिक्षित, जागरुक, राजनीतिक, नैतिक उत्थान में बढ़ावा करने के लिए महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के मुख्य अतिथि कृष्ण बेदी राज्य मंत्री हरियाणा सरकार, बीडी वत्स राज्य सभा सदस्य, प्रमोद कौशिक सेवा सेतू अध्यक्ष हरियाणा होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की अलग-अलग डयूटियां लगा दी गई है। जनसंपर्क अभियान चलाकर समाज के लोगों को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आहवान किया जा रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में शाक्य समाज के लगभग आठ लाख लोग है। 29 अप्रैल को नए रेस्ट हाऊस से समाज द्वारा मोटरसाइकिल रोड निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में हर समाज की धर्मशाला है, परंतु शाक्य समाज की वहां कोई धर्मशाला नहीं है। 


 

Deepak Paul