तीसरी बार हुड्डा के सिर सजेगा सी.एम. का ताज: श्योकंद

6/17/2019 2:13:20 PM

पूंडरी (अतुल): किसान सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह श्योकंद ने कहा कि झूठ व लूट की बुनियाद पर टिकी मौजूदा भाजपा सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी और तीसरी बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर सी.एम. का ताज सजेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कभी भी विधानसभा चुनावों का बिगुल बज सकता है और कांग्रेस कार्यकत्र्ता चुनावों में जीत का परचम लहराने के लिए तैयार हैं। चुनाव में वोट की चोट पर भाजपा की हर जनविरोधी नीतियों का मुंह तोड़ जवाब देकर जनता कांग्रेस की सरकार बनाकर लेगी। प्रदेश की जनता दोबारा कांग्रेस राज को याद कर रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के 10 वर्ष के कार्यकाल में हर वर्ग के उत्थान के साथ विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित किए गए थे लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने सत्ता व कुर्सी के नशे में प्रदेश में जात-पात, धर्म, मजहब के नाम पर जनता को आपस में लड़वाने का काम करके प्रदेश को तोडऩे की साजिश रची है। जनता अब भाजपा के किसी बहकावे में नहीं आएगी और चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। इस मौके पर प्रेम धीमान, अमृत वालिया फतेहपुर, जगबीर कुकरकंडा आदि मौजूद रहे।

Shivam