सिद्धू का पाकिस्तान के पीएम की पार्टी में जश्न मनाना शर्म की बात: विज(VIDEO)

8/18/2018 12:24:21 PM

अंबाला(अमन कपूर):  हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक वीडियो के जरिए संदेश जारी किया है। जिसमें उन्होंने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की हरकत को शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा कि भारत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के पंचतत्व में लीन होने पर राष्ट्रीय शोक है।

वहीं मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान में इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने और शपथ ग्रहण समारोह में जश्न मना रहे हैं। ये बहुत ही शर्म की बात है।

इससे ज्यादा निंदनीय बात और कोई नहीं हो सकती। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने वीडियो सन्देश जारी कर नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह कहा यह अति निंदनीय है।

 

Rakhi Yadav