नेहा कक्कड़ ने कहा: इंडियल आइडल में पानीपत के अशोक की करूंगी मदद

7/10/2018 3:21:35 PM

पानीपत(अनिल कुमार):   बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का जीवन पानीपत से जुड़ा हुआ हैं। यहां उन्होंने पानीपत के जगदीश चंद्र की जागरण पार्टी के साथ भेंटे गायी और वह आज गायकी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। इन दिनों नेहा रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन-10 में जज की भूमिका निभा रही है।  

पानीपत के अशोक चुघ को इंडियन आइडल के ऑडिशन में प्रतिभागी के रूप में चुना गया। यह वहीं चुघ परिवार है जहां पर नेहा कक्कड़ ने अपना बचपन इस परिवार के साथ बिताया। जगदीश चुघ परिवार के मुखिया थे। जिनका कुछ साल पहले निधन हो चुका है। वह जागरण मंडली के नाम से जागरण करते थे। 
इस परिवार से सिंगर बनने का सपना लेकर आए अशोक का कहना है कि वह भी नेहा की तरह अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहते है। स्टेज पर अशोक की मां श्वेता को देखकर नेहा की आंखो में आंसू आ गए। उन्हें देखकर उनके बचपन की यादें ताजा हो गई। उन्होंने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनसे जो भी बन पड़ेगा वो अशोक के लिए करेंगी। 

 
 

Rakhi Yadav