IOA को लेकर दिल्ली में मीटिंग बुलाएंगे अभय चौटाला

12/31/2016 6:12:38 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): इनेलो नेता अभय चौटाला को IOA का आजीवन प्रधान बनाये जाने पर हो रही सियासत को लेकर अभय चौटाला ने पलटवार किया है। अभय ने कहा कि केन्द्रीय खेल मंत्री विजय गोयल IOA की मान्यता भंग करने वाले कौन होते हैं। अभय चौटाला सिरसा में मीडिया से बात कर रहे थे। IOA पर अभय ने कहा कि सरकार से मान्यता नहीं ली गई न ही उन्हें इसकी जरुरत है। IOA सरकार से कोई फंड नहीं लेती। IOA आईओसी को लेटर लिखेगे कि सरकार उन्हें धमका रही है। अभय ने कहा कि वे परसों दिल्ली में IOC की मीटिंग बुलाएंगे और चर्चा करेंगे और रियो और अन्य मामलों पर स्पोर्ट्स मिनिस्टर पर खुलासा करेंगे। 


Syl के मुद्दे पर अभय ने कहा क़ि प्रदेश सरकार पीछे हट रही है। कांग्रेस syl पर प्रदेश से गद्दारी कर रही है। अभय ने कहा कि लोग कांग्रेस का विरोध करें। इनेलो दोनों पार्टियों को बेनकाब करेगी। वही अभय ने कहा syl पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को pm ने पिछले डेढ़ महीने से मिलने का समय नहीं दिया है। मुख्यमंत्री को नए साल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इनेलो इस्लामपुर गांव में 23 फ़रवरी को नहर की खुदाई करेगी। वही अभय ने फिर से शुरू होने वाले जाट आंदोलन पर कहा कि सरकार ने वायदा खिलाफी की है इनलो जाटो के साथ है।