दिग्विजय चौटाला ने अनिल विज को दी चुनौती, कहा इस्तीफा देकर मेरे साथ लड़े चुनाव

1/9/2017 9:24:12 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): इनसो के राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला और सूबे के स्वास्थ मंत्री में चल रही बयानबाज़ी के बीच अब दिग्विजय चौटाला ने अनिल विज को चुनोती दी है। दिग्विजय ने कहा की अनिल विज अपनी सीट से इस्तीफा दे और प्रदेश की किसी भी सीट पर चुनाव लड़े मैं उनके सामने चुनाव लड़ने को तैयार हूं।


सिरसा में मीडिया से मुखातिब होते हुए इनसो के राष्ट्रिय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जब अनिल विज खेल मंत्री बने थे तो उन्होंने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन में घोटाले की जांच शुरू करवाई थी। दिग्विजय ने बताया की अब उस जांच को बंद करवा दिया है। दिग्विजय ने आरोप लगाया है कि इस जांच को बंद करवाने के लिए गुड़गांव के एक भाजपा नेता ने अनिल विज और रणबीर महिंद्रा और अनिरुद्ध महिंद्रा के बीच डील करवाई है। दिग्विजय ने कहा कि अनिल विज अपने आप को खुदा समझने लग गए हैं। दिग्विजय ने अनिल विज को चुनौती देते हुए कहा कि अनिल विज अंबाला सीट से इस्तीफा देकर चुनाव लड़े मैं तैयार हूं।