चौटाला के विवादित बयान पर सीएम खट्टर का पलटवार , ट्वीट कर दिया ये जवाब

6/1/2019 2:04:36 PM

फतेहाबाद(रमेश)-  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने शनिवार को ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को करारा जवाब दिया है। ओपी चौटाला द्वारा नकारा मुख्यमंत्री करार दिए जाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्‌वीट करते हुए कहा कि ओमप्रकाश चौटाला जी आपकी इसी अमर्यादित भाषा की वजह से जनता ने आपको सबक सिखाया है। आप मर्यादा तोड़ सकते हैं, लेकिन मेरी शिक्षा ऐसी नहीं है। भगवान से यही प्रार्थना करूंगा कि वे आपको सद्बुद्धि दें और आपकी उम्र लम्बी करें। 
 

दरअसल शुक्रवार को सिरसा जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए मनोहर लाल को नकारा मुख्यमंत्री कहा था। इनेलो सुप्रीमो की इस टिप्पणी से हरियाणा की राजनीति का पारा इस भीषण गर्मी में और भी हाई हो गया है। इनेलो पिछले पन्द्रह सालों से सत्ता का वनवास झेल रही है।

Isha