सिरसा में डेरा सच्चा सौदा कर्मी ने सड़क हादसे में गंवाई जान, गाड़ी ने मारी टक्कर; परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 01:44 PM (IST)

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सिरसा में डेरा सच्चा सौदा के एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गुरमेल के रुप में हुई है। वह पिछले 12-13 सालों से  डेरा सच्चा सौदा में  खेत में नौकरी करते थे। बताया जा रहा है क् सोमवार देर शाम वह  ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में टोयोटा गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनको गंभीर चोंटे लगी। 

आनन-फानन  में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं इस घटना से परिजन गहरे सदमे में है। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी समेत फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे की गंभीरता से तहकीकात की जा रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static