नशे के खिलाफ प्रदेश में चलाया जाएगा अभियान, पुलिस की गिरफ्त से नहीं बचेंगे बड़े तस्कर: DGP(video)

6/9/2018 12:32:40 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा को नशा मुक्त बनाने के लिए हरियाणा पुलिस ने नई पहल की। नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक बीएस संधू ने सिरसा पहुंचकर पुलिस लाइन में बने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के नए भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रदेश में एक अभियान चलाया जाएगा। उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की भी योजना बनाई जा रही है। जिससे नशे की तस्करी करने वाले बड़े तस्कर भी नहीं बचेंगे।

मीडिया से बातचीत करते हुए संधू ने कहा कि प्रदेश में 22 एेसे स्कूल खोले गए हैं, जहां 16000 बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे स्कूल खोलने का मकसद पुलिस कर्मचारियों के बच्चों को सस्ती और बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। इन स्कूलों  में आम जनता के बच्चे भी पढ़ सकते हैं।

बीएस संधू ने कहा कि डेरा हिंसा मामले में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतंकी हमले की धमकी पर हरियाणा पुलिस अलर्ट है। चंडीगढ़, कालका और अम्बाला के रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान आंदोलन के दौरान अभी कोई उपद्रव नहीं हुआ है। जिन लोगो ने कानून को हाथ में लिया था उनके खिलाफ मुक़दमे दर्ज किए गए है।


 

Nisha Bhardwaj