सिरसा महिला थाना ग्रेनेड हमला: पाकिस्तानी आतंकी भट्टी ने रची थी साजिश, NIA की चार्जशीट में 9 आरोपी बेनकाब
punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:13 PM (IST)
पंचकूला/सिरसाः पिछले वर्ष सिरसा में हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने मंगलवार को पंचकूला स्थित विशेष एनआइए अदालत में नौ आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है। हमला 25 नवंबर 2025 को हुआ था, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह हमला देश में पुलिस थानों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने की पाकिस्तान समर्थित साजिश का हिस्सा था। एनआइए ने इसका मास्टरमाइंड पाक डान शहजाद भट्टी को बताया है।
आरोप पत्र में जिन नौ आरोपितों के नाम शामिल हैं, उनमें पाकिस्तान निवासी और हैंडलर शाहजाद भट्टी, सोहेल अहमद उर्फ सोहेल बलोच, और भारत में रहने वाले धीरज उर्फ धीरू, विकास उर्फ विक्की, संदीप उर्फ डेमार, सुशील उर्फ सिल्लू, मोहम्मद सिजान उर्फ गाजी और गुरजंत सिंह शामिल हैं।
एनआइए की जांच के अनुसार शहजाद और सोहेल ने सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन प्लेटफार्म के माध्यम से आरोपितों की भर्ती कर उनका कट्टरपंथीकरण किया। इसके बाद भारत में आपरेशनल माड्यूल तैयार कर पुलिस ठिकानों पर ग्रेनेड हमले का जिम्मा सौंपा। जांच में यह भी सामने आया है कि धीरज भारत में पूरे नेटवर्क का मुख्य समन्वयक था। आरोपितों ने सिरसा के महिला पुलिस थाने को निशाना बनाने का निर्णय लिया