Union Budget की रामचंद्र कंबोज ने की तारीफ, बोले- मिल का पत्थर साबित होगा यह बजट
punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 01:36 PM (IST)
सिरसा (सतनाम सिंह): 1 फरवरी को पेश हुआ केंद्रीय आम बजट विकसित भारत के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर यह बजट पेश किया गया है यह कहना है रानिया के पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामचंद्र कंबोज का। रामचंद्र कंबोज आज रनिया में अपने निवास स्थान पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर भी जमकर कटाक्ष करते हुए कहा की वह अपनी केवल ओछी राजनीति कर रहे हैं। अब दिल्ली की जनता उन्हें आईना दिखाने का काम करेगी। वहीं, राहुल गांधी द्वारा बजट पर दिए गए सवाल पर भी कंबोज ने कटाक्ष किया है।
आमजन के लिए यह बड़ा खास बजट आया हैः कंबोज
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामचंद्र कंबोज ने कहा कि आमजन के लिए यह बड़ा खास बजट आया है भारत सरकार ने यह खास बजट दिया है। सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए यह बजट पेश किया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताते हैं। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में विशेष यह रहा की जय जवान जय किसान नारे को सार्थक करते हुए इस बजट को पेश किया गया है।
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत को विकसित बनाना है। उसी के अनुरूप यह बजट विकसित भारत के रास्ते का मील का पत्थर साबित होगा। वहीं किसानों को ध्यान में रखते हुए भी यह बजट पेश किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को इसका लाभ मिल सके। वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीत हासिल करेगी और दिल्ली में भी सरकार भाजपा की बनेगी।
केजरीवाल केवल अपनी ओछी राजनीति कर रहे हैंः भाजपा प्रदेश प्रवक्ता
वहीं, यमुना नदी के पानी के विवाद पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल केवल अपनी ओछी राजनीति कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने खुद जाकर पानी की जांच करवाई है और उसे पानी को पिया है उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल वोटो की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन अब दिल्ली की जनता 8 फरवरी को उनको आईना दिखाने का काम करेगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)