सिरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 2 किलो 750 ग्राम अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

3/7/2023 11:04:31 PM

सिरसा(सतनाम): पुलिस ने 2 किलो 750 ग्राम अफीम  के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये दोनों आरोपी झारखंड के निवासी है और वहीं से ही अफीम लेकर सिरसा आ रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो दोनों के कब्जे से 2 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मीडिया से बातचीत करते हुए सीआईए स्टाफ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी होली के त्यौहार के चलते अफीम सप्लाई करने की फिराक में थे कि पुलिस को उनके बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद सिरसा में ही इन आरोपियों की तलाशी ली गई तो दोनों के कब्जे से 2 किलो 750 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ झारखंड थाना और सिरसा थाना से भी क्रिमिनल बैकग्राउंड मंगवाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।     

         (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

Content Editor

Ajay Kumar Sharma