बहन और जीजा को देना चाहता था सजा-ए-मौत, कलयुगी भाई साथियों सहित गिरफ्तार

4/22/2017 1:49:45 PM

गोहाना (सुनील जिंदल):बहन ने जिस भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा वही भाई अपनी बहन और उसके सुहाग के खून का प्यासा हो गया। पुलिस ने एक एेसे युवक को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों सहित अपनी ही सगी बहन और उसके पति को जान से मारने की योजना बना रहा था।

सोनीपत की गोहाना पुलिस ने बरोदा गांव के पास इस कलयुगी भाई को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन पिस्तौल, 5 कारतूस और एक गाड़ी भी बरामद की है।

दरअसल ये भाई अपनी बहन को अंतर्जातीय प्रेम विवाह करने की सजा देना चाहता था। दो महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधे अपनी बहन और जीजा का कत्ल करने का प्लान बना रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या की साजिश रचने सहित कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।