भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, शोर मचाने पर दी जान से मारने की धमकी

9/3/2021 11:10:57 AM

 

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह): कलयुग में लगातार रिश्ते शर्मसार हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जाटूसाना थाना पुलिस ने बताया कि समीपस्थ गांव रहने वाली महिला ने अपने बयान में बताया कि वह घर पर अकेली थी इसी दौरान किसी काम से उसका देवर घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीडि़ता ने घर के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha