भाभी संग देवर ट्रेन के आगे कूदा, दोनों की मौत, प्रेम-प्रसंग की आशंका(VIDEO)

6/20/2018 6:15:33 PM

टोहाना( सुशील सिंगला): गांव बलियाला में रेलवे ट्रैक पर एक जवान लड़के व एक लड़की का शव मिला जिसकी पहचान परिजनो ने कर दी है। पहचान होने पर इन दोनो का रिश्ता देवर भाभी का था। मृतक लडका 24 वर्षीय नवीन उचाना के गांव बढौदा का तथा लडकी 27 वर्षीय पूजा हिसार की विवाहिता है। दोनो के शव बलियाला हैड में रेलवे ट्रैक पर पाए गए। पुलिस इसे प्रेमप्रंसग के तौर पर देख कर कार्रवाई कर रही है। परिजनो के अनुसार लड़का पेंटर का काम करता था वहीं मृतका साधारण गृहणी रही है  तथा एक बच्चे की मां है।

मृतक नवीन के चाचा हरिकेश ने बताया कि उन्हें उनके किसी तरह के प्रेम प्रंसग की कोई सुचना नहीं थी वही उन्होनें किसी तरह की अन्य दुर्घटना से भी इंकार किया है। लड़का बडौदा उचाना का व हिसार में विवाहिता व भट्टू की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार दोनो ट्रैन के आगे खड़े हो गए व आत्महत्या कर ली पुलिस पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी है। 

Deepak Paul