पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में SIT को मिली बड़ी कामयाबी, 3 और आरोपी गिरफ्तार

1/24/2022 4:34:23 PM

पंचकुला(उमंग): SIT द्वारा पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े मामले में अबतक 22 आरोपियो को किया जा चुका है। इसी कड़ी में SIT ने 3 और आरोपियो पवन, संदीप और शमशेर को काबू किया है ।SIT ने तीनों आरोपियों को आज पंचकूला जिला अदालत में पेश किया। यह जानकारी आज पंचकूला पुलिस कमिश्नर व DCP द्वारा गठित SIT इंचार्ज ACP विजय कुमार नेहरा ने दी है। उन्होंने  बताया कि पंचकूला DCP मोहित हांडा के नेतृत्व में पुलिस व अन्य भर्ती के परिक्षा व फिजिकल टेस्ट देनें के फर्जीवाडा करनें वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही हेतु SIT गठित की गई है। SIT इन्चार्ज ACP पंचकूला विजय कुमार नेहरा व उनकी टीम के द्वारा कडी कार्यवाही करतें हुए सिपाही व अन्य भर्ती की परिक्षाओ में दुसरो से परिक्षा व फिजिकल टेस्ट देनें वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही करतें हुए 3 और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।  

जानकारी के मुताबिक हरियाणा स्टाफ सैलेक्शन कमीशन पंचकूला द्वारा परेड ग्राऊण्ड सैक्टर 05 पंचकूला में पुलिस में भर्ती हेतु शारीरिक टेस्ट हेतु प्रक्रिया चल रही थी। तभी प्रक्रिया के दौरान इन आरोपियों के टेस्ट के दौरान बार-बार फिन्गरप्रिन्ट मैच नही हो रहें थें । इसकी सूचना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस को दी।

सेक्टर 5 पुलिस थाना की टीम ने सूचना प्राप्त करके आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है।  SIT ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके पंचकूला जिला अदालत में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अम्बाला भेज दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha