SKM ने पकड़ी अलग राहः दूसरे रास्ते से दिल्ली कूच की चेतावनी...आज की बैठक पर नजर, हरियाणा और यूपी भी ''चौकन्ना''

2/18/2024 7:41:51 PM

अंबालाः किसान आंदोलन 2.0 का आज रविवार को 6वां दिन है। दिल्ली कूच पर निकले पंजाब के किसान अभी शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी शंभू बॉर्डर पर मोर्चा संभाले हुए हैं। किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच आज चौथी बैठक चंडीगढ़ में है। केंद्रीय मंत्रियों से होने वाली मीटिंग में किसान नेता सरवण सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, सुरजीत सिंह फूल, अमरजीत सिंह मोहरी, परमजीत, मलकीत सिंह और ओंकार सिंह शामिल होंगे। इसके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बैठक में मौजूद रहेंगे। 

टिकैत ने किसानों फूंकी आंदोलन की अलख

13 फरवरी को पंजाब से दिल्ली कूच को निकले हजारों-लाखों किसानों को हरियाणा के तमाम बॉर्डरों को सील करके रोक दिया गया है। दल्ली जाने के लिए किसान बॉर्डरों पर हुई किलेबंदी को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और पैरा मिलिट्री लगातार किसानों को पीछे ढकेल रही है और आंसू गैस के गोले और रबर बुलेट बरसा रही है। जिसके कारण अब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों में भी सरकार और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। बॉर्डर के उस पार पंजाब के किसान आंदोलनरत हैं इधर हरियाणा के किसान में भी लगातार ट्रैक्टर मार्च निकालकर, बैठक कर रहें हैं। कभी भी हरियाणा के किसान इस आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी राकेश टिकैत लगातार किसानों के समर्थन में बैठकें कर रहे हैं। 

किसान-खाप की बैठक में चढ़ूनी बोले बैठक के बाद लेंगे फैसला

वहीं आज कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप की किसान-खाप पंचायत हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि प्रदेश के सभी किसान संगठन और खापें एक साथ आंदोलन करेंगी। शाम को चंडीगढ़ में होने वाली किसान नेताओं की बातचीत पर नजर रहेगी। अगर मीटिंग में बात नहीं बनती तो बड़ा फैसला लिया जाएगा।

वहीं लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की मीटिंग हुई। किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 22 फरवरी तक पंजाब के सभी टोल फ्री कराए जाएंगे। भाजपा के बड़े नेताओं के घरों का घेराव किया जाएगा।

एसकेएम के आंदोलन का रोड मैप

इसके अलावा लुधियाना में संयुक्त किसान मोर्चे से जुड़े लोगों ने बैठक कर कहा कि अगर इस मीटिंग में कोई फैसला न हुआ तो एसकेएम दूसरे रास्ते से दिल्ली कूच करेगा। सयुंक्त किसान मोर्चे ने ऐलान किया कि  शंभू बॉर्डर पर हुए आंदोलन में शामिल नहीं होगा। 21 फरवरी को  दिल्ली में मीटिंग रखी है, जिसमे बड़े फैसले लिए जाएंगे। एसकेएम ने 22 फरवरी को पंजाब में टोल फ्री करवाने का निर्णय लिया और पंजाब भाजपा नेताओं का 21, 22, 23 फरवरी को भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Saurabh Pal