हथियारों के बल पर करते थे लूट, रंगे हाथों चढ़े पुलिस के हत्थे

6/1/2018 3:48:08 PM

होडल(हरिअोम): होडल थाना पुलिस ने हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने हाइवे पर गाड़ियां लूटने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है। जो पुलिस के लिए काफी दिनों से सिरदर्द बने हुए थे। गिरफ्त में अाए अारोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार ये दोनों अारोपी होडल कर्मन बॉर्डर के आसपास NH 2 पर हथियारों के बल पर लूट करते थे और फरार हो जाते थे। गतदिवस भी अारोपी किसी वाहन चालक को लूटने की फिराक में थे। मुखबिर ने जिसकी सूचना होडल थाना प्रभारी कर्मवीर खटाना को दी। अधिकारी ने टीम का गठन कर दोनों अारोपियों को घेर लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। आपको बता दें यह इन दोनों ने पहले भी लूट की थी और ताहिर जेल में था । 

पुलिस के मुताबिक अाशु फरार चल रहा था और दूसरा अारोपी जेल से जमानत पर अाया था। दोनों साथियों ने फिरसे मिलकर लोगों को लूटना शुरु कर दिया था। दोनों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Deepak Paul