...तो इस कारण प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर जा सकते हैं आढ़ती

4/18/2020 12:45:48 PM

टोहाना (सुशील सिंगला): किसानों की फसल की खरीद अब शुरू हो चुकी है, 20 अप्रैल से गेहूं फसल की खरीद भी शुरू होने वाली है। लेकिन इसी बीच फसल खरीदने वाले आढ़तियों ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल के संकेत दिए है। लॉकडाउन के दौरान आढ़तियों का हड़ताल पर जाना किसी भी प्रकार से किसानों के लिए उचित नहीं होगा।

दरअसल, टोहाना की अनाज मंडी में ऑनलाइन परचेसिंग के विरोध में बैठक हुई। आढ़तियों का कहना है कि इस पद्धति से उन्हें नुकसान होगा। इसी के साथ उन्होंने अपनी अन्य मांगों पर भी विचार विमर्श किया है। बैठक में हड़ताल का विचार विमर्श किया जा रहा है, टोहाना अनाज मंडी के सभी आढती प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर जा सकते हैं।

Shivam