...तो इसलिए मारा गया गैंगस्टर अशोक राठी, साथ रहने वाले गुर्गों ने ही मारी थी गोली

12/10/2019 10:54:38 PM

गुरुग्राम (मोहित): गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या में शामिल दो मुख्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में शामिल एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने जमीनी विवाद में गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या की है।

गौरतलब है कि गुरूग्राम के गांव अलीपुर में गैंगस्टर अशोक राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 16 नंवबर को अशोक राठी उस वक्त घर में ही मौजूद था। वहीं अकेला पा कर अशोक के साथ रहने वाले सलीम, रोहित और नरेंद्र ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी। 



आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर, कोल्हापुर, और दिल्ली में छिपते रहे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने जमीनी विवाद के चलते गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या की। अशोक राठी लगातार किसी जमीनी विवाद को लेकर नरेद्र उर्फ सोनू पर फैसले का दबाव बना रहा था। वहीं रोहित से भी किसी जमीन को लेकर अशोक का कई दिनों से विवाद चल रहा था।

गैंगस्टर अशोक की हत्या का CCTV आया सामने, हत्यारों ने सुबह बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां

इसी के चलते के चलते नरेंद्र उर्फ सोनू और रोहित के साथ सलीम ने मिलकर अशोक राठी की हत्या की योजना बनाई। योजनानुसार 16 नवंबर की सुबह करीब 7.30 बजे नरेंद्र उर्फ सोनू , रोहित उर्फ बॉबी और सलीम ने गैंगस्टर अशोक राठी के घर पहुुंचकर उसकी गोली मारी। जिससे घायल अशोक राठी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रॉपर्टी के लिए गैंगस्टर अशोक राठी ने ले ली थी सास व साले की जान, पत्नी की भी करा दी थी हत्या

इधर, मामले की जांच में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी कि नरेंद्र उर्फ सोनू और रोहित दिल्ली के मित्राओं गांव में छिपे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक आरोप सलीम अभी फरार है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shivam