समाजसेविका सविता आर्या गांव-गांव जाकर महिलाओं को कर रही है वोट के प्रति जागरूक

4/22/2019 12:55:15 PM

पानीपत (अनिल कुमार): लोकसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका व शतप्रतिशत मतदान रहे इसके लिए पानीपत की समाजसेविका सविता आर्या गांव - गांव जाकर महिलाओं को उनके वोट के प्रति जागरूक कर रही है। सविता आर्य का कहना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर रही है। फिर मतदान में ही महिलाओं की भागीदारी कम क्यों है। देश की सबसे बड़ी पंचायत के चुनाव होने वाले हैं। पुरुषों के साथ मतदान में भी बढ़ चढ़कर भाग ले।



जब तक देश की पंचायत के चुनाव में महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब महिलाओं के अधिकारों की रक्षा नहीं होगी। हमें अपने विवेक और समझ के आधार पर योग्य उमीदवारों को संसद में पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को मतदान करने की अनुमति नहीं थी ।बहुत ही संघर्ष के बाद महिलाओं को ये अधिकार मिला था। महिलाओं को जागरूक होना और मतदान करना बहुत जरूरी है। क्योंकि बहुत सारी महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया था तब जाकर महिलाओं को उनका अधिकार मिला था। हमे अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

kamal