सामाजिक संस्था लोक निर्माण ने किया सोशल अचिवमेंट अवार्ड-2018 का आयोजन

9/5/2018 11:54:22 AM

हिसार(विनोद सैनी): हिसार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरुकता महाअभियान को समर्पित सामाजिक संस्था लोक निर्माण द्वारा आज मिलेनियम पैलेस में फ्यूचर चैरिटेबल ट्रस्ट सोशल अचिवमेंट अवार्ड-2018 का सफल आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष विनोद राठौड़ व सचिव श्रवण झूरिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन फ्यूचर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।  

अतिथियों के रूप में सुनीता दुग्गल चेयरपर्सन एचएससीएफडीसी (पूर्व आईआरएस), इंस्पेक्टर सुनीता शर्मा, फ्यूचर चैरिटेबल ट्रस्ट से सुखदेव सैनी, प्रदीप नेहरा सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।  चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने कहा कि निजी फर्ज निभाने के साथ-साथ हर इंसान को अपने सामाजिक फर्ज भी निभाने चाहिएं और जितना हो सके समाज सेवा में सहयोग देना चाहिए। वे सभी संस्थाएं व समाज सेवी बधाई की पात्र हैं जो किसी न किसी रूप से समाज सेवा में अपना सहयोग दे रहे हैं। 

कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की दिशा में लोक निर्माण संस्था का सामाजिक सहयोग सराहनीय है। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवद्र्धन करने का जो कार्य संस्था ने किया है वह प्रशंसनीय है। संस्था के अध्यक्ष विनोद राठौड ने बताया सम्मान समारोह का आयोजन करवाया है जिसमें प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है।

Rakhi Yadav