Sohna : घामडोज टोल प्लाजा पर खूनी झड़प...लाठी-डंडों से टोलकर्मियों पर हमला, CCTV में कैद वारदात
punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 03:00 PM (IST)
सोहना (सतीश कुमार) : सोहना गुरुग्राम मार्ग पर स्थित घामडोज टोल प्लाजा पर उस समय अफरी-तफरी मच गई जब मामूली सी बात ने एक बड़े झगड़े का रूप ले लिया। टोल प्लाजा पर हुए झगड़े के दौरान जहां एक तरफ आधा दर्जन टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टोल कार्यालय के अंदर भी तोड़-फोड़ की गई है। घायलों को उपचार के लिए सोहना नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गुरुग्राम के लिए रैफर कर दिया है।
बता दें कि टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि कुछ लोग लाठी डंडो से टोल कर्मियों पर हमला कर रहे हैं। इस विषय को लेकर जब हमने मारपीट करने वाले पक्ष से बात की तो उनका कहना था कि उनका बेटा सोहना से गुरुग्राम ड्यूटी पर जा रहा था ।
जब वह घामडोज टोल प्लाजा पर पास बनवाने के लिए रुका तो वहां पर खड़े सुरक्षा कर्मी ने उसकी कार पर बेरिगेट मार दिया उसके बाद उसके साथ मारपीट की गई व उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। जिसके बाद वहां पर गुस्साए लोगों ने यह मारपीट की है।
फिलहाल इस मामले को लेकर भोंडसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन देखना इस बात का होगा कि पुलिस जांच के दौरान मामले की असल सच्चाई क्या सामने आती है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)