सोहना नागरिक अस्पताल का जल्द होगा कायापलट, सभी सुविधाओं से होगा लैस

2/4/2018 3:23:28 PM

सोहाना(सतीश कुमार): सोहना के नागरिक अस्पताल में जल्दी अब आम लोगों को वो सुविधाएं मिलनी शुरु हो जाएंगी जो इससे पहले यहां पर मौजूद नही थी। सोहना के नागरिक अस्पताल को अब सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसमें अल्ट्रासाउंड जैसी तमाम सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब यहां पर आने वाले मरीज अपना अल्ट्रासाउंड अस्पताल में ही करा सकेंगे। आज से पहले यहां पर आने वाले मरीजो को या तो निजी केंद्र में जाकर अपना अल्ट्रासाउंड कराना होता था या फिर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में। इसके साथ-साथ अब सिजीरियन डिलीवरी भी अस्पताल में उपलब्ध होगी।

दरअसल, काफी समय से सोहना के नागरिक अस्पताल में सुविधाओं का अभाव था। जिसमे न तो अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर थे और न ही अन्य कर्मी लेकिन अब जल्द ही विभाग नागरिक अस्पताल को एक मॉडर्न हस्पताल बनाने की तैयारी में जुटा हुआ हैl अस्पताल के अंदर सिजेरियन डिलीवरी आदि की व्यवस्था होगी। सभी तरह के अल्ट्रासाउंड रोगियों के सभी खून के टेस्ट के साथ-साथ डिजिटल एक्सरे की सुविधा से भी लैस किया जाएगा l 

पहले लोगों को बाहर के धक्के खाने पड़ते थे और महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड व अन्य टेस्ट कराने पड़ते थेl अब यह सुविधा अस्पताल के अंदर मिलना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए एक प्रपोजल बनाकर विभाग ने भेज दिया हैl महिलाओं की डिलीवरी के मामले में सिजेरियन डिलीवरी के कारण यहां से महिलाओं को रेफर करना पड़ता था। बहुत ही जल्द यहां सिजेरियन डिलीवरी अस्पताल में ही की जाएगी।