सोहना जेल में किरण बेदी ने की धुन प्रोजेक्ट की शुरुअात, कैदी सिखेंगे संगीत की कला (VIDEO)

2/17/2018 7:13:43 PM

सोहना(सतीश राघव): सोहना के भौंडसी जेल में अाज पॉन्डिचरी की राज्यपाल डॉ किरण बेदी पहुंची जहां उन्होंने  धुन प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया । जिला की मॉडर्न जेल में बंद कैदियों को अब संगीत में निपुण किया जाएगा।  कैदी जेल से आने के बाद अपनी इस कला के माध्य्म से अपना जीवन यापन कर सके। सोनी फ़िल्मस द्वारा कैदियों को इस गुण की विद्या दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त जेल में पहले से कंप्यूटर सिख रहे कैदियों को किरण बेदी ने अपने हाथों से सर्टिफिकेट भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि संगीत के सारा सामान सोनी फ़िल्मस द्वारा उपल्बध करवाया जाएगा। जो भी कैदी संगीत सीखने का शौक रखता हो वे यहां से संगीत सीख सकता है।