डेढ़ लाख किसानों को दिए जाएंगे सोलर पम्प : डा. बनवारी लाल

6/15/2018 9:06:39 AM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के डेढ़ लाख किसानों को सोलर पम्प दिए जाएंगे ताकि उन्हें खेती करने में कोई परेशानी न हो तथा प्रदेश की सभी पी.एच.सी. व आंगनबाड़ी केंद्रों में अक्तूबर माह तक सोलर लाइटें लगवाई जाएंगी। 

हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डा. बनवारी लाल ने आज रेवाड़ी जिले के बावल शहर में स्थित कृषि महाविद्यालय, बावल में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम के सी.एस.आर. फंड से स्थापित 18 लाख रुपए की 100 सोलर लाइटों का उद्घाटन अवसर के दौरान यह जानकारी दी। 
 

Rakhi Yadav