गोली चलने से छुट्टी पर आया फौजी हुआ घायल, इत्‍फाकिया बताई जा रही घटना

11/4/2021 11:24:07 AM

रोहतक: शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से छुट्टी पर घर आया फौजी घायल हो गया  जिसको उपचार के लिए रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि फौजी ने गोली चलने के मामले को इत्‍फाकिया बताया है वहीं पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गद्दीखेड़ी गांव निवासी रोहित पुत्र जगत सिंह ने बताया कि वह आर्मी में नौकरी करता है। वह अपने दोस्तों के साथ पवन पुत्र प्रताप के प्लाट पर बैठे हुए थे। कारौर गांव निवासी प्रदीप ने अपनी लाइसेंसी डोगा बंदूक वहीं चारपाई पर रखी थी। डोगा बंदूक फिसलकर नीचे गिर गई, जिसे एक गोली चल गई। गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी। जिस पर उसे इलाज के लिए तुरंत रोहतक शहर के एक निजी अस्पताल में उसके भाई आशीष ने भर्ती करवाया। गोली चलने की घटना होने की सूचना पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस गद्दीखेड़ी पहुंची व मौका मुआयना किया। उसके बाद अस्पताल में पहुंचकर घायल फौजी रोहित के बयान दर्ज किए।

Content Writer

Isha