पवित्र ग्रंथ गीता में मानव की हर समस्या का हल है निहित, सांसद सैनी ने सांध्य कालीन आरती में की शिरकत

11/28/2022 9:06:58 AM

कुरुक्षेत्र : भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को गीता के उपदेश दिए। इस पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक है इसलिए कुरुक्षेत्र का महत्व पूरे विश्व में है। वेदपाल चौधरी रविवार को देर सायं ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले प्रदेश महामंत्री वेदपाल चौधरी, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सी.ई.ओ.के.डी.बी. चंद्रकांत कटारिया आदि ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्वलित कर महाआरती का शुभारंभ किया।  

सांसद नायब सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पवित्र स्थली ज्योतिसर से पूरे विश्व को गीता का ज्ञान मिला। गीता में दिए ज्ञान में मानव की हर समस्या का समाधान निहित है।  
 इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रवि बतान, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी सदस्य सौरभ चौधरी, सुशील राणा, अंबाला के भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश, दादरी के भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार, फतेहाबाद भाजपा के जिलाध्यक्ष बलदेव आदि गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंत में के.डी.बी. की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Content Writer

Manisha rana