गीता के कुछ श्लोकों को स्कूली पाठयक्रमों में शामिल किया जाएगा - मुख्यमंत्री

12/4/2022 11:51:49 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से कोविड़ काल को छोड़कर गीता का सार का संदेश न केवल हरियाणा अपितु देश और दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाया है। विश्व के कई देश हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में भी कार्यक्रम होना है इसके लिए गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज व अन्य लोग कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर दीपदान व आरती करने उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक प्रश्न के उतर में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 3 दिनों से जिला स्तर पर भी गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। आज 18 हजार स्कूली बच्चों ने गीता के श्लोकों का उच्चारण किया है और कई लोग ऑनलाईन भी इस कार्यक्रम से जुड़े और हर वर्ष यह कार्यक्रम लगातार बेहतर बनता जा रहा है। गीता सार से लोग जुड़ रहे हैं।

दीपदान के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद श्री नायब सिंह सैनी, महिला एवं बाल विकास की राज्यमंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, संघ के प्रांतीय प्रभारी इन्द्रेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा व जिला प्रशासन व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Content Editor

Ajay Kumar Sharma