कहीं बसों के आगे लेटे कर्मचारी तो कहीं हुई गिरफ्तारी, देखिए रोडवेज हड़ताल की तस्वीरें (VIDEO)

9/5/2018 11:22:40 AM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी कमेटी के नेतृत्व 750 निजी बसों को रोडवेज में शामिल किये जाने के विरोध में आज रोडवेज कर्मियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल है। आज रोहतक बस स्टेंड पर भी रोडवेज कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अल सुबह जब जीएम ने रोडवेज की चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए बसें रोडवेज कर्मशाला से निकलवायी तो रोडवेज कर्मियों हड़ताली कर्मचारी बसों के सामने लेट गए,

जिन्हें पुलिस द्वार बल पूर्वक मौके से उठाया गया। हालाकि प्रशासन ने लम्बे रुट की दर्जनों बसों को पुलिस की सुरक्षा में निकाला है लेकिन इस हड़ताल से यात्री बहुत परेशान नजर आये क्योंकि हड़ताल के कारण वे अपने गंतव्य पर समय पर नहीं पहुंच रहे है।

रोडवेज कर्मचारी नेता कृष्ण सुहाग ने कहा कि आज हमारी हड़ताल रोडवेज के बेड़े में 750 नई निजी बस शामिल करने के विरोध में है। सरकार हरियाणा रोडवेज परिवहन को खत्म करना चाहती है। आज पूरे प्रदेश में सभी रोडवेज यूनियन इस हड़ताल में शामिल है। सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए हो सकती है। सरकार द्वारा एस्मा लगाए जाने पर रोडवेज का कर्मचारी किसी भी सूरत में पीछे हटने वाला नहीं है। 

वहीँ रोहतक जीएम राहुल जैन बताया कि हड़ताल को देखते हुए बस चलाने के पुख्ता इंतजाम किये गए। आज सुबह चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए बस निकाली गई है।
कर्मचारियों को एस्मा का नोटिस भी दिया गया है। बस स्टेंड पर धारा 144 भी लगाई गई है। 

हिसार में  रोडवेज व्यवस्था बहाल 
हिसार हिसार में प्रशासन द्वारा हरियाणा रोडवेज व्यवस्था बहाल करवा दी गई है और यात्रियों को के लिए बसे चलनी शुरु हो गई है। हिसार पुलिस ने आज रोडवेज नेता दलबीर किरमारा सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया था और पुलिस धरने पर बैठे लोगों को बसों में बैठा कर ले गए थे।

बसे बंद होने से जनता को परेशानी हो रही थी अब प्रशासन ने रोडवेज व्यवस्था बहाल करवा दी है। 

बता दे की रोडवेज विभाग के सैंकडों लोग आज सुबह से धरने पर बैठे हुए थे। पुलिस प्रशासन ने सख्ती से निपटते हुए रोडवेज कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। हिसार बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के साये में हरियाणा रोडवेज की बसे चलाई जा रही है। 

Deepak Paul