कलयुग: नशे के लिए पैसे ना देने पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा

8/18/2020 11:31:46 PM

पानीपत (सचिन): नशे के लिए रुपये नहीं देने पर एक कलयुगी बेटे ने रजापुर गांव में मां के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या आरोपित अपने छोटे भाई को धक्का देकर फरार हो गया। घर में सामान बिखरा हुआ था। आशंका है कि महिला ने जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच नहीं पाई। पुलिस ने हथियार बरामद किया है, लेकिन पुष्टि नहीं की है। 

घटना सोमवार दोपहर बाद की है। 50 वर्षीय कृष्णा एक साल से रजापुर गांव में किराए के मकान मे रहती थी। दो साल से पिता अनबन की वजह से मोहाना गांव में रहता है, वह मजदूरी करता है। मां भी खेत मजदूरी और रिफाइनरी में ठेकेदार के पास मजदूरी करती थी।

घटना के दिन मां मजदूरी करके घर लौटी। बेटा कृष्ण नशे के लिए मां से रुपये मांग रहा था। मां ने मना कर दिया तो दोनों में झगड़ा हो गया। कृष्ण कमरे का दरवाजा बंद कर उसकी मां से मारपीट करने लगा। इतने में मृतिका का छोटा बेटा दौड़कर घर पहुंचा और कृष्ण को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन कृष्ण ने उसे धक्का दिया और वहां से भाग गया। छोटे बेटे ने कमरे में जाकर देखा तो मां खून से लथपथ पड़ी थी और मां की मौत हो चुकी थी। 

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल भिजवाया। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने आरोपित कृष्ण के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपित बेटा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Shivam